• 28 Jun, 2025

20.50 करोड़ में खरीदा गया ये चैंपियन खिलाड़ी

20.50 करोड़ में खरीदा गया ये चैंपियन खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार आईपीएल के ऑक्शन में एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। लेकिन ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर लगभग हर टीम ने बोली लगाई और इतिहास रच दिया। 
ये स्टार बना आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी 
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने में चेन्नई और मुंबई ने रुचि दिखाई थी। इसके बाद में आरसीबी और हैदराबाद की टीमें इस रेस में शामिल हुई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारते हुए पैट कमिंस को  20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं जिसने ऑक्शन में 20 करोड़ रुपये का आकंड़ा छुआ है। 
सैम करन के रिकॉर्ड को तोड़ा 
पिछले साल इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन से पहले साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
20.50 करोड़ - पैट कमिंस 
18.50 करोड़ - सैम करन 
17.50 करोड़ - कैमरून ग्रीन 
16.25 करोड़ - बेन स्टोक्स 
16.25 करोड़ - क्रिस मॉरिस