मेष राशि: 9 मेष राशि के लोग काफी साहसी और एनर्जेटिक होते हैं। साल 2024 में मेष राशि वालों के लिए लकी नंबर है 9। नया वर्ष आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। संघर्ष भी करना पड़ सकता है। ऐसे में 9 अंक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने से किस्मत बदल सकती है।
वृषभ राशि: 6 वृषभ राशि के लोग शांत और स्थिर प्रकृति के होते हैं। साल 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए लकी नंबर है 6। नया वर्ष आपके लिए वित्तीय मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है। पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें और जहां तक हो सके 6 अंक का इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि : 5 मिथुन राशि वाले अपने आप को किसी भी स्थिति में ढाल लेते हैं और इनमें हर चीज के लिए जिज्ञासा भरी होती है। साल 2024 में मिथुन राशि वालों के लिए लकी नंबर है 5। आपको नए और रोमांचक अवसर मिलेंगे। ऐसे में 5 अंक आपके लिए बहुत लकी साबित होने वाला है।
कर्क राशि : 5 कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष रिश्तों में मधुरता और समग्र उन्नति लेकर आने वाला है। साल 2024 में कर्क राशि वालों के लिए लकी नंबर है 5। आपके लिए ये अंक काफी शुभ रहेगा।
सिंह राशि : 1 सिंह राशि वालो में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनमें ऊर्जा बहुत होती है। लेकिन मेहनत का समुचित फल प्राप्त करने के लिए आपको अपना लकी नंबर 1 का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना होगा।
कन्या राशि : 3 कन्या राशि वालो के पास टैलेंट की कमी नहीं लेकिन आत्मविश्वास की कमी होती है। इस वर्ष आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपना लकी नंबर 3 इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि कैसे ये अंक आपके काम को आसान कर देगा और आपको उचित फल प्राप्त होगा।
तुला राशि : 7 तुला राशि वालों में आकर्षण बहुत होता है। इनपर लोग सहज विश्वास कर लेते हैं क्योंकि ये अपने वचन के पक्के होते हैं। 2024 में तुला राशि वाले अगर अपना लकी नंबर 7 का सही तरीके से इस्तेमाल करें तो इन्हें बहुत फायदा होगा।
वृश्चिक राशि : 8 वृश्चिक राशि वाले स्थिरता नहीं बल्कि परिवर्तन पसंद करने वाले लोग हैं। इनमें आत्मविश्वास भी बहुत होता है। साल 2024 में वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी नंबर है 8। इस नंबर का सही इस्तेमाल करें तो भाग्य बदल देने वाले परिवर्तन होंगे।
धनु राशि : 4 धनु राशि वाले थोड़े चंचल स्वाभाव के होते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं। साल 2024 में धनु राशि वालों के लिए लकी नंबर है 4। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें और जल्दी निर्णय ना लेकर थोड़ा सोच समझ कर निर्णय लें तो फिर रिजल्ट किस्मत बदल देने वाला होगा।
मकर राशि : 10 मकर राशि वाले बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। लेकिन इनके साथ समस्या ये है कि इनका लक्ष्य बदलता रहता है। सही लक्ष्य निर्धारित करें और अपना लकी नंबर 10 का सही इस्तेमाल करें। आपको बहुत फायदा होगा।
कुम्भ राशि : 11 साल 2024 में कुम्भ राशि वालों के लिए लकी नंबर है 11। आप थोड़ी स्थिरता की और जाइए, जल्दबाजी मत कीजिये, अपने आत्मविश्वास पर भरोसा कीजिये और निर्णय सोच समझ कर लीजिये। अपना लकी नंबर 11 का विवेकपूर्ण इस्तेमाल कीजिये। ये अंक आपका भाग्य बदल सकता है।
मीन राशि : 22 मीन राशि के लोग बहुत कल्पनाशील होते हैं। इन्हें सपनों को साकार करना अच्छा लगता है। इसके लिए इनके पास असीम ऊर्जा भी होती है। साल 2024 में मीन राशि वालों के लिए लकी नंबर है 22। अपनी कल्पनाशीलता और ऊर्जा का इस्तेमाल करते वक़्त अपने लकी नंबर का भी इस्तेमाल करें, देखिये कितना फायदा होता है।