सेहत मिशन लॉन्च: खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई बड़ी पहल
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत

ईडी के मामले में कुल नकदी के रूप में लगभग 36.75 करोड़ रुपये की जब्ती की गई क्योंकि एजेंसी ने करीब तीन करोड़ रुपए अन्य स्थान से जब्त किये हैं जिसमें लाल के घर से जब्त किये गए 10.05 लाख रुपये भी शामिल है. मंगलवार को एक ठेकेदार के परिसर से भी डेढ़ करोड़ रुपए जब्त किए गए.
रांची. झारखंड के मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम के घर से मिले करीब 35 करोड़ रुपए की आंच राज्य के मंत्रालय तक जा पहुंची है. यही वजह है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय पर छापा मारा. जांच अधिकारी अपने साथ आरोपी संजीव लाल को लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंचे, जहां ग्रामीण विकास मंत्रालय है.
दो दिन पहले ही ईडी ने छापेमारी के दौरान संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर और दूसरे ठिकानों से 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की थी. ईडी ने यह भी दावा किया कि मंत्री के ग्रामीण विकास विभाग के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी कथित अवैध नकद भुगतान सांठगांठ में शामिल थे.
केंद्रीय जांच एजेंसी ने यहां एक फ्लैट में तलाशी लेने के बाद 6 मई को संजीव कुमार लाल (52) और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उस फ्लैट से 32.20 करोड़ रुपये जब्त किया गया, जहां आलम रहा करता था.
ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के सचिव लाल और जहांगीर आलम को यहां न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत ईडी द्वारा यह जब्ती की गई.
ईडी के मामले में कुल नकदी के रूप में लगभग 36.75 करोड़ रुपये की जब्ती की गई क्योंकि एजेंसी ने करीब तीन करोड़ रुपए अन्य स्थान से जब्त किये हैं जिसमें लाल के घर से जब्त किये गए 10.05 लाख रुपये भी शामिल है. 7 मई को एक ठेकेदार के परिसर से भी डेढ़ करोड़ रुपए जब्त किए गए.
हालांकि, आलमगीर आलम (70) ने लाल की गतिविधियों से अपनी दूरी बना ली है. 6 मई को संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा था कि लाल ने पूर्व में राज्य सरकार के दो मंत्रियों के साथ काम किया था. एजेंसी ने कहा कि वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक नेताओं के नाम मामले में उभर कर सामने आए हैं और इसकी जांच की जा रही है.
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत
श्री चौहान ने किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी किया शुभारंभ ,अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित संयंत्र से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बीज उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी- श्री शिवराज सिंह
आत्म निर्माण-राष्ट्र निर्माण और युग निर्माण की गतिविधियों के लिए युवा चिंतन शिविर का मध्यप्रदेश में होना गर्व का विषय,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के शिविर के शुभारंभ-सत्र को किया संबोधित

