विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता को आगे बढ़ाएंगे, ये अभियान थमेगा नहीं
वैज्ञानिकों की 2170 टीमों ने 1.42 लाख से अधिक गांवों में 1.34 करोड़ से ज्यादा किसानों से किया सीधा संवाद
देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। एनडीए बनाम इंडिया के बीच मुकाबला रहने वाला है, लेकिन इससे पहले गठबंधन के सामने कई चुनौतियां हैं।
देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। केंद्र की सत्ता से एनडीए को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने भले ही इंडिया गठबंधन बना लिया है, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां हैं। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कई लोकसभा सीटों पर सिर्फ दो ही उम्मीदवार दिखेंगे। पहला प्रत्याशी एनडीए से तो दूसरा इंडिया गठबंधन से होगा। सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। साथ ही विपक्षी दलों ने एनडीए की हैट्रिक को रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है।
लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत एक सीट एक उम्मीदवार का फॉर्मूला तय किया गया है। इसे लेकर टीएमसी के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। सबसे पहले सीट शेयरिंग होनी चाहिए। अगर 400 सीटों पर 1:1 यानी एक उम्मीदवार एक सीट की लड़ाई होती है तो लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीटें कम हो जाएंगी।
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पहल की जा रही है, लेकिन ये आसान नहीं है। देश के 9 राज्यों में सीटों का बंटवारा होना है। इन राज्यों में कुल 230 लोकसभा सीटें आती हैं। 6 राज्यों में सबसे ज्यादा पेंच फंसा हुआ है। उत्तर प्रदेश में 80, पश्चिम बंगाल में 42, बिहार में 40, महाराष्ट्र में 48, पंजाब में 13 और दिल्ली में 07 सीटों पर बंटवारा आसान नहीं है। गठबंधन के लिए इन राज्यों की कुल 230 सीटों पर बंटवारा करना सबसे बड़ी चुनौती है।
कुछ राज्यों में सीट शेयरिंग की राह काफी आसान है। देश के तीन राज्य तमिलनाडु, केरल और झारखंड में कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है। इन तीनों राज्यों में कुल 73 लोकसभा सीटें आती हैं। तमिलनाडु में 39, केरल में 20 और झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं, जहां विपक्षी गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का रास्ता साफ है। इसी महीने तक गठबंधन में सीट शेयरिंग हो जाएगी और इसके बाद विपक्षी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगी।
वैज्ञानिकों की 2170 टीमों ने 1.42 लाख से अधिक गांवों में 1.34 करोड़ से ज्यादा किसानों से किया सीधा संवाद
"तीन अमृत भारत ट्रेनें वर्तमान में चालू हैं और उन्हें जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आने वाले दिनों में छह और अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा, 50 और ट्रेनों का उत्पादन चल रहा है तथा आगे और अधिक बैच आएंगे।"
स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है: प्रधानमंत्री