• 17 Sep, 2026

देश की ये सीएम करेंगी लिवर-किडनी, फेफड़े सभी अंगदान

देश की ये सीएम करेंगी लिवर-किडनी, फेफड़े सभी अंगदान

दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

नई दिल्ली। दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए एक आधिकारिक मंच स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) तैयार किया गया है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस मंच से सबसे पहले अंगदान की घोषणा की।उन्होंने इसके लिए औपचारिकता पूरी की। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया।

महत्वपूर्ण अंग दान करने की घोषणा
इस प्रमाण पत्र के अनुसार, उन्होंने मृत्यु के उपरांत उनका हृदय, आंत, पेंक्रियाज, लिवर, किडनी, फेफड़े, बोन सहित अन्य महत्वपूर्ण अंग दान करने की घोषणा की है। जिससे उनकी मृत्यु के बाद किसी और का जीवन बचाया जा सका।
उन्होंने बताया कि सोटो केंद्र सरकार द्वारा संचालित व्यवस्था के अनुरूप बनाया गया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसका शुभारंभ किया गया है

इसका उद्देश्य दिल्ली में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से अंगदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।