कैलाश दर्शन का रास्ता बंद
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

त्योहारों के सीजन को देखते हुए मर्चेंट संगठनों, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियों ने NPCI से इस फैसले को टालने की मांग की थीउनका कहना था कि दिवाली के दौरान खरीदारी बढ़ती है और ऐसे समय में नए चार्ज लागू होने से ग्राहकों और कारोबारियों पर असर पड़ सकता है
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है। NPCI ने 13 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि चुनिंदा दुकानदारों को किए जाने वाले UPI पेमेंट पर यह चार्ज दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। बता दें कि पहले इसे इसी हफ्ते, गुरुवार से लागू करने की तैयारी थी।
UPI पर MDR चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टालने की सबसे बड़ी वजह त्योहारों के दौरान ग्राहकों और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की चिंता थी। दिवाली के समय खरीदारी बढ़ जाती है, ऐसे में नए चार्ज लागू करने से कारोबारियों की लागत बढ़ सकती थी और इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ने की चिंता जताई गई। इसके अलावा, मर्चेंट संगठनों, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट कंपनियों ने भी इस फैसले को टालने की मांग की थी। उनका कहना था कि MDR की अलग-अलग दरों और नियमों को लेकर अभी स्पष्टता की जरूरत है। कुछ कारोबारियों को यह डर भी था कि ऐडिशनल कॉस्ट के कारण दुकानदार UPI के बजाय कैश लेने को प्रायोरिटी दे सकते हैं। पेमेंट कंपनियों को भी अपने सिस्टम में बदलाव करने के लिए समय चाहिए था। UPI पर MDR चार्ज लगाने के फैसले को दिवाली तक टाल दिया गया है, लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं।आइए आसान भाषा में जानते हैं इन सवालों के जवाब--
NPCI के मुताबिक, UPI पर MDR चार्ज दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसे किस तारीख से शुरू किया जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। नई तारीख अलग से बताई जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चार्ज नवंबर के दूसरे हफ्ते में लागू हो सकता है, लेकिन NPCI ने अभी तक इसकी पक्की तारीख घोषित नहीं की है।
2,000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर क्या लगेगा चार्ज?
NPCI के प्रस्ताव के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगाया जाना है। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं-- अगर आप किसी दुकान पर 10,000 रुपये का पेमेंट करते हैं, तो इस हिसाब से 40 रुपये का चार्ज बनेगा। वहीं, 2,000 रुपये के पेमेंट पर 8 रुपये चार्ज बनता है। हालांकि, यह चार्ज सभी तरह के UPI पेमेंट पर लागू नहीं होगा। इसे दिवाली के बाद लागू करने का फैसला किया गया है और नई तारीख का ऐलान अलग से होगा।
गूगल पे, फोनपे और पेटीएम यूजर्स को देना होगा पैसा?
नहीं, इन ऐप्स से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को सीधे MDR चार्ज देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। यह शुल्क दुकानदारों से डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने के बदले लिया जाता है। यानी आप गूगल पे, फोनपे या पेटीएम से पेमेंट करते हैं, तो सिर्फ ऐप इस्तेमाल करने की वजह से आप पर यह चार्ज नहीं लगेगा।
UPI MDR का चार्ज ग्राहक देगा या दुकानदार?
MDR चार्ज दुकानदार से लिया जाता है, ग्राहक से सीधे नहीं। हालांकि, चिंता यह है कि कुछ दुकानदार अपनी बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसे मांग सकते हैं। सरकार ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि MDR का बोझ ग्राहकों पर न डाला जाए।
क्या पर्सनल UPI ट्रांसफर पर भी लगेगा चार्ज?
नहीं, किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिवार के मेंबर को UPI से पैसे भेजने पर इस प्रस्ताव के तहत MDR चार्ज नहीं लगेगा। यह व्यवस्था चुनिंदा दुकानदारों को किए जाने वाले पेमेंट के लिए है। यानी सामान्य पर्सनल UPI ट्रांसफर पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद
जनगणना के दूसरे चरण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू होगा। इस बार कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
8वें वेतन आयोग का 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स पर पड़ेगाआयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की हैअगर फिटमेंट फैक्टर 3 रखा गया तो लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 रुपये हो जाएगा

