सेहत मिशन लॉन्च: खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई बड़ी पहल
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत
दिव्यांग और महिला बाइकर्स ने रैली से जुड़कर दो गुनी की अभियान की रौनक, देशभर के 11 शहरों में युवाओं की 'बाइकर्स रैली' सफलतापूर्वक निकाली गई।
नईदिल्ली। ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' के वैश्विक संदेश के साथ देश भर के 11 शहरों में बाइकर्स रैली का सफल आयोजन किया गया। देश भर के युवाओं ने इस अभियान का हिस्सा बनकर सभी देश वासियों से आयुर्वेद को अपनी जीवन शैली का हिसा बनाने का आह्वान किया। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' से जोड़ना और आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और जनकल्याण कारी सोच के साथ आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।
केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियाला, राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) लखनऊ, नागपुर, जयपुर, विजयवाड़ा (विशाखापटनम), तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में, डॉ. ए. लक्ष्मीपति राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और कैप्टन श्रीनिवास मूर्ति केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, चेन्नई और एनआईएमएच (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल हेरिटेज) हैदराबाद के सहयोग से देश भर के युवा बाइकर्स इन रैलियों से जुड़े और अभियान में अपना सहयोग दिया। आयुष मंत्रालय की इस पहल में देश भर के बाइकर्स स्वयं आगे बढ़ कर आए और अलग-अलग ग्यारह शहरों में बाइकर्स समूहों का काफिला लेकर ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। दिल्ली से अनस और शिवम के नेतृत्व में ट्विन नोमैड्स बाइकर क्लब - दिल्ली, ड्रैगन जेड क्लब के किरण पोलीपल्ली, विशाखापत्तनम से, और ओसवाल्ड स्मिथ डी, तमिलनाडु बाइकर्स एसोसिएशन के सदस्य टीएनबीएएम – चेन्नई, सभी ने मिलकर आयुष मंत्रालय के इस देश व्यापी अभियान में अनगिनत बाइकर्स को देश भर से जोड़ा और आयुर्वेद की सोच को वैश्विक सोच बनाने का संदेश दिया।
केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी बाइकर्स और आयोजकों को संदेश देते हुए कहा कि आयुर्वेद दिवस के पूर्व देशव्यापी बाइकर्स रैली के अभियान से देश भर के युवाओं के मन में आयुर्वेद के प्रति एक सकारात्मक लहर का संचार होगा और भविष्य के भारत को एक स्वस्थ और संगठित भारत बनाने का सपना साकार हो सकेगा। हमें आयुर्वेद दिवस के माध्यम से भारत की हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाना है और आयुर्वेद को दुनिया भर में आम लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।
आयुष मंत्रालय द्वारा 9-10 नवंबर 2023 को हरियाणा के पंचकुला में आयुर्वेद दिवस का आयोजन निर्धारित है। आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले इस समारोह में देश भर के युवा लगातार जुड़ रहे हैं और आयुर्वेद को एक वैश्विक सोच बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान 9 और 10 नवंबर को दो दिवसीय समारोहों के साथ पंचकुला में कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा। 8वें आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह 10 नवंबर को धन्वंतरि जयंती के दिन आयोजित होगा।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत
श्री चौहान ने किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी किया शुभारंभ ,अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित संयंत्र से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बीज उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी- श्री शिवराज सिंह
एआई तत्परता के लिए कौशल विकास (एसओएआर) का लक्ष्य कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्कूली छात्रों और शिक्षकों को एआई में सक्षम बनाना है, ताकि इस तेज़ी से डिजिटल होती दुनिया में भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण हो सके।

