सेहत मिशन लॉन्च: खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई बड़ी पहल
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत

डॉ. संजय कुमार शर्मा द्वारा किये जा रहे प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें 'दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है।
भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 दिसंबर, 2024) नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के छतरपुर के डॉ. संजय कुमार शर्मा को 'दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार-2024 से सम्मानित किया है।संजय कुमार शर्मा अनेक मानसिक विक्षिप्त दिव्यांगों सहारा देने का काम निरंतर करते आ रहे हैं.
डॉ. संजय कुमार शर्मा ने पिछले 34 वर्षों से भारत,विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र में मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है वे अपने निजी प्रयास और धन से वे ऐसे रोगियों को बचाते आ रहे हैं ,और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ते है । मानसिक स्वास्थ और नशा मुक्ति पर जागरूकता बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए , डॉ. शर्मा का उद्देश्य समाज को संवेदना और सेवा के माध्यम से सशक्त बनाना है। डॉ. संजय कुमार शर्मा द्वारा किये जा रहे प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें 'दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत
श्री चौहान ने किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी किया शुभारंभ ,अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित संयंत्र से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बीज उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी- श्री शिवराज सिंह
आत्म निर्माण-राष्ट्र निर्माण और युग निर्माण की गतिविधियों के लिए युवा चिंतन शिविर का मध्यप्रदेश में होना गर्व का विषय,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के शिविर के शुभारंभ-सत्र को किया संबोधित

