मोदी को किसने बताया भगवान विष्णु के अवतार.
प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट समेत कई विदेशी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, भाजपा की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में शाम पांच बजे तक करीब 71 प्रतिशत मतदान की खबर है।दोपहर 3 बजे तक 58.85% तक हुआ मतदान। वहीं, वोटिंग के बीच कांकेर और सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिल रही है जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की बात कही जा रही है।पुलिस ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा गांव के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ-डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना स्थल से AK-47 बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।
प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट समेत कई विदेशी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज

