सेहत मिशन लॉन्च: खेती से स्वास्थ्य तक भारत की नई बड़ी पहल
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत

4 विषयों में मास्टर्स और PHD करने वाला आज सब्जी की रेहड़ी लगाने को मजबूर है। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जानें क्यों?
सोशल मीडिया पर एक सब्जी वाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह सब्जी वाला PHD डिग्री होल्डर है, जो पंजाबी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर भी रह चुका है, लेकिन नौकरी छोड़कर इन दिनों पर रेहड़ी पर सब्जी बेचने को मजबूर है। 4 विषयों में MA और PHD कर चुका यह सब्जी वाला पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। इसका नाम डॉ. संदीप सिंह है और पटियाला में सब्जी बेचने का काम करता है। इसने अपनी रेहड़ी का नाम ही PhD Sabzi Wala रखा हुआ है। लोगों ने इस सब्जी वाले की कहानी सुनकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
39 साल के संदीप सिंह ने 2017 में लॉ सब्जेक्ट में PHD की थी। वह पंजाबी, जर्नलिज्म, राजनीति विज्ञान समेत 4 विषयों में MA भी कर चुका है। करीब 11 वर्षों तक उसने पंजाबी विश्वविद्यालय के कानून विभाग में बतौर प्रोफेसर पढ़ाया, लेकिन नौकरी छोड़ दी, क्योंकि एक तो सैलरी कम मिलती थी। दूसरा हर महीने सैलरी कट जाती थी और समय पर भी नहीं मिलती थी, इससे उसके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने दूसरी नौकरी की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सरकार भी नौकरी दिलाने में असमर्थ है। ऐसे में जब सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कर पाई तो वह सब्जी बेचने लगा।
संदीप सिंह बताते हैं कि घर तो चलाना ही है। नौकरी नहीं तो कुछ काम करना ही पड़ेगा, लेकिन ऐसी नौकरी का क्या फायदा, जिससे जरूरतें ही पूरी न हो सकें। सरकार को नौकरी क्वालिफिकेशन के हिसाब से देनी चाहिए, लेकिन पढ़ाई जरूरी करनी चाहिए। इस मामले में कोई समझौता न करें, क्योंकि पढ़ाई ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने अपने स्टूडेंट्स को भी यही सिखाया कि पढ़ाई पूरी करो। चाहे कुछ हो जाए, कदम पीछे नहीं हटाने। अगर बुरे दिन हैं तो अच्छे दिन भी जाएंगे। अभी B.LIB कर रहा हूं। अपना ट्यूशन सेंटर खोलना चाहता हूं। सेविंग शुरू कर दी है, नौकरी नहीं तो क्या, अपनी ट्यूशन सेंटर चलाऊंगा।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले- रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम , शिवराज सिंह चौहान बोले- जो खाना है, वही उगाना है, तभी बनेगा स्वस्थ भारत
श्री चौहान ने किसानों के लिए ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी किया शुभारंभ ,अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित संयंत्र से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बीज उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी- श्री शिवराज सिंह
एआई तत्परता के लिए कौशल विकास (एसओएआर) का लक्ष्य कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्कूली छात्रों और शिक्षकों को एआई में सक्षम बनाना है, ताकि इस तेज़ी से डिजिटल होती दुनिया में भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण हो सके।

