राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है. लोक मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, पीतल आदि खरीदने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर सोना और पीतल की वस्तुएं, आभूषण आदि क्यों खरीदते हैं? धनतेरस पर सोना खरीदने से क्या लाभ होते हैं?
इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है. शुक्रवार के दिन धनतेरस का होना अति शुभ फलदायी है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, वे धन और वैभव की देवी हैं. धनतेरस के अवसर पर सोना, पीतल, सोने के आभूषण आदि खरीदने की परंपरा है. लोक मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, पीतल आदि खरीदने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर सोना और पीतल की वस्तुएं, आभूषण आदि क्यों खरीदते हैं? धनतेरस पर सोना खरीदने से क्या लाभ होते हैं? धनतेरस 2023 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? इस बारे में विस्तार से जानते हैं
धनतेरस 2023 सोना खरीदने का सही समय क्या है?
10 नवंबर को धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने के लिए सही समय दोपहर 12:35 बजे से लेेकर 11 नवंबर को प्रात: 06:40 बजे तक है. इस समय में आपको सोना, सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन आदि की खरीदारी करनी चाहिए. धनतेरस पर खरीदारी के लिए मुहूर्त 18 घंटे 05 मिनट तक है.
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-पीतल?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरी की उत्पत्ति सागर मंथन के समय हुआ था, वे अपने हाथ में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. उनको माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है. भगवान धन्वंतरी को पीला रंग और पीतल धातु प्रिय है, इस वजह से धनतेरस पर सोना और पीतल की खरीदारी करते हैं. भगवान धन्वंतरी देवताओं के वैद्य हैं, उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है.
धनतेरस पर सोना और पीतल खरीदने के फायदे
1. धनतेरस पर सोना, पीतल आदि की खरीदारी करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है.
2. धनतेरस के दिन सोना या पीतल खरीदन से भगवान धन्वंतरी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से उत्तम सेहत मिलती है.
3. भगवान धन्वंतरी के आशीर्वाद से उम्र बढ़ती है.
4. धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदना शुभ है. उसके प्रभाव से अमंल दूर होता है.
5. धनतेरस पर सोने की खरीदारी के बाद यमरात को दीप दान करने से मृत्यु भय खत्म होता है.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

