11th Ayurveda Day 2026 to be Celebrated in Nagpur, Maharashtra under the Theme “Ayurveda for a Healthier Tomorrow”
From tradition to innovation, Ayurveda can shape a healthier tomorrow: Prataprao Jadhav

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वैभव और भौतिक सुखों का कारक माना गया है. सितंबर के महीने में शुक्र ग्रह फिर से नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशि वालों की चमकेंगी किस्मत.
पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 सितंबर 2026 को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, धन, सौंदर्य और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. वहीं स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि तुला है. ऐसे में शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. खासतौर पर कन्या, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ, नौकरी और करियर से जुड़े नए अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान कुछ लोगों की लंबे समय से अटकी योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 11 सितंबर को किस समय होने वाला है, और वे कब तक इस नक्षत्र में रहने वाले हैं.
शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर
द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात 11 बजकर 19 मिनट पर शुक्र ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र इस नक्षत्र में करीब डेढ़ महीने तक रहने वाले हैं. इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र दोबारा चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
स्वाति नक्षत्र की क्या है खासियत?
आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र माने गए हैं और स्वाति इनमें 15वां नक्षत्र है. स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि इसकी राशि तुला मानी जाती है. तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. इस वजह से शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है.अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो उसके आगे बढ़ने की उम्मीद बन सकती है. कारोबार से जुड़े जातकों को भी नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर भूमिका मिलने के योग बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर भी शुक्र के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश का शुभ प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान जीवन में कुछ ऐसे अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएं. कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में नए विकल्प सामने आ सकते हैं.
From tradition to innovation, Ayurveda can shape a healthier tomorrow: Prataprao Jadhav
भारत में 823 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटों की संख्या आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड 1,36,939 तक पहुँच गई है।
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि पेट में एक अजीब सा दबाव और भारीपन बना हुआ महसूस होता है, शरीर में थकान लगती है और बिना किसी वजह के, बस ठीक नहीं लगता?

