BJP के मिशन 'Y' को साधने कल पटना पहुंचेंगे मोहन यादव
मोहन यादव गुरुवर यानि 18 जनवरी को बिहार में यादव समाज की ओर से आयोजित एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. मोहन यादव के बिहार दौरे के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल के अनुसार मोहन यादव गुरुवार को 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट स्टेट हैंगर के पास बीजेपी नेताओं द्वारा मोहन यादव का स्वागत किया जाएगा.








