राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

प्रदूषण के इस मौसम में डाइट में कुछ चीजें शामिल करने से शरीर पर खराब हवा के प्रभाव को कम किया जा सकता है. कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिन्हें खाने से प्रदूषण के खिलाफ इम्यूनिटी मजबूत होती है.
नयी दिल्ली / दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में प्रदूषण से हाहाकार मचा हुआ है. खराब हो चुकी हवा लोगों के फेफड़ों से लेकर शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचा रही है. इससे बचने के लिए लोगों को बाहर न जाने या मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रदूषण से बचने के लिए खान-पान का भी ध्यान रखना जरूरी है. कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिन्हें रोजाना खाने से न केवल शरीर फौलाद की तरह मजबूत हो जाएगा बल्कि प्रदूषण और जहरीली हवा भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.
प्रदूषण से बचना जरूरी है लेकिन इससे बच नहीं सकते हैं क्योंकि हवा, पानी या अन्य किसी भी प्रकार का प्रदूषण अब जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. हालांकि प्रदूषण के इस दौर में खुद को बचाने और शरीर को सुरक्षित रखने के उपाय किए जा सकते हैं. ऐसे में पॉल्यूशन और खराब हवा से बचाव के साथ-साथ खान-पान को भी सही करने की जरूरत है. पॉल्यूशन से निपटने के लिए जो चीज जरूरी है वह है एंटी ऑक्सीडेंट्स फूड्स. ये वे फूड्स होते हैं जो हमारे शरीर के बुढ़ापे यानि कोशिकाओं की एजिंग को कम करते हैं. इन फूड्स की मदद से बुढ़ापे की गति धीमी हो जाती है. अब सबसे बड़ी बात है कि ये एंटी ऑक्सीडेंट्स किसमें पाए जाते हैं.
सबसे ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स ताजे सलाद, ताजे फल और फ्रेश सब्जियों में पाए जाते हैं. जिस भी फल या सब्जी का रंग कुदरती तौर पर गहरा है, उसमें निश्चित ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं और ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होंगे. हालांकि इनमें से जो भी खाएं उसे अच्छे से धोकर खाएं ताकि उस पर लगे किसी भी वायरस, बैक्टीरिया या इंफेक्शन से बचाव हो सके.
ये हैं गहरे रंग की सब्जियां
भारी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स को समेटे ये सब्जियां कई रंगों वाली होती हैं. गहरे रंग वाली सब्जियों में टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, पालक, मेथी, पुदीना, पत्ता गोभी, केल, सरसों, लाल-पीली शिमला मिर्च, लौकी, करेला, चुकंदर, गाजर, प्याज, बैंगन आदि शामिल हैं. इन सब्जियों में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी और बीटा कैरोटीन आदि भरपूर मात्रा में मिलता है.
ये हैं गहरे रंग के फल
जहां तक फलों की बात है तो ज्यादातर फल गहरे रंग के ही होते हैं. इनमें चुकंदर, चेरी, जामुन, स्ट्रॉबेरी, नींबू, केला, शहतूत, अनार, तरबूज, सेब, काले अंगूर, कीवी, चीकू, आम, पपीता, संतरा आदि शामिल हैं. ये सभी फल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषण तत्वों से भरपूर हैं.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

