चुनाव आयोग ने बनाया नया रिकार्ड, 44 दिन में ₹4658 करोड़ जब्त
लोकसभा चुनाव के 75 साल के इतिहास में ये सबसे ज्यादा, लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले देश में रिकॉर्ड मात्रा में ड्रग्स और बेहिसाब धन जब्त किए गए हैं. चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान धन-बल के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है. इस दौरान ड्रग्स को लेकर भी बड़ी कार्रवाई की गई.




















