पढ़ाई से ज्यादा गुटखा खाने पर खर्च करते हैं लोग
सरकार एक तरफ तो सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में तंबाकू का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है.भौगोलिक रूप से देखें तो गुटखा का सेवन भारत के मध्यवर्ती राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सबसे ज्यादा है.



















