नये साल का जश्न आप गोवा में मनाना चाहते हैं तो
नये साल काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साल 2023 को खत्म और 2024 को शुरू होने में बस कुछ दिनों का ही समय रह गया है। अगर नये साल का जश्न आप गोवा में मनाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए काफी खास जानकारी है। गोवा में न्यू ईयर पर हर क्लब और पब में पार्टी रखी जाती है। लेकिन समुद्र की लहरों के बीच Beach पर नये साल के स्वागत का जश्न मनाया जाए, तो कैसा रहे!

















