एमपी में भाजपा के इन दिग्गजों की फंस रही सीट
तो मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को हुए मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को आने हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। परिणाम क्या होगा यह तो समय के गर्भ में है लेकिन कुछ विधानसभा सीटों का हाल जानने को जनता बेताब है। मध्य प्रदेश में ऐसी हाई प्रोफाइल 7 सीटें हैं, जहां पर दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद है।









